NHAI की नई स्कीम: हाईवे पर गंदे टॉयलेट की शिकायत करें, फास्टैग में पाएं ₹1000 का इनाम
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक अनोखी योजना शुरू की है जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति हाईवे पर टोल प्लाजा के पास गंदे टॉयलेट की शिकायत करता है, तो उसे फास्टैग में ₹1000 का इनाम मिलेगा।
योजना की अवधि:
यह स्कीम 31 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश के नेशनल हाईवे पर लागू रहेगी।
शिकायत करने का तरीका:
1. अपने मोबाइल में ‘राजमार्ग यात्री’ (Rajmarg Yatri) ऐप डाउनलोड करें
2. जिस टॉयलेट की शिकायत करनी है, उसकी जियो-टैग और टाइम-स्टैम्प वाली फोटो ऐप से ही क्लिक करें।
3. फोटो के साथ अपनी जानकारी जैसे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भरें।
4. शिकायत सबमिट करने के बाद NHAI के कर्मचारी जांच करेंगे।
5. अगर शिकायत सही पाई गई, तो आपके वाहन नंबर पर फास्टैग में ₹1000 का रिचार्ज कर दिया जाएगा।
नियम और शर्तें:
एक वाहन नंबर को इस स्कीम का फायदा सिर्फ एक बार मिलेगा।
किसी टॉयलेट की शिकायत दिन में एक बार ही मान्य होगी।
अगर एक ही टॉयलेट की शिकायत कई लोग करते हैं, तो पहले शिकायत करने वाले को इनाम मिलेगा।
केवल ऐप से ली गई फोटो ही मान्य होगी।
पुरानी, डुप्लीकेट या एडिट की गई फोटो स्वीकार नहीं की जाएगी।
केवल NHAI द्वारा संचालित टॉयलेट्स ही इस स्कीम में शामिल हैं।
ढाबा, पेट्रोल पंप या निजी स्थानों के टॉयलेट्स पर की गई शिकायतें मान्य नहीं होंगी।
उद्देश्य:
इस स्कीम का मकसद राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को साफ-सुथरे और स्वच्छ टॉयलेट्स की सुविधा सुनिश्चित करना है, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Reply