Updated On: 15 Oct, 2025

बिहार चुनाव 2025: JDU ने जारी की पहली सूची, चिराग की सीटों पर भी उतारे उम्मीदवार

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 57 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

पार्टी ने मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह और फुलवारी से पूर्व मंत्री श्याम रजक को मैदान में उतारा है। साथ ही चिराग पासवान के हिस्से में आई 4 सीटों (सोनबरसा, राजगीर, एकमा, मोरवा) पर भी JDU ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

JDU ने यहां तक कि चिराग पासवान के गृह क्षेत्र अलौली से भी उम्मीदवार उतारा है। यह कदम NDA के भीतर सीट बंटवारे को लेकर बढ़ते मतभेदों का संकेत माना जा रहा है।

कौन-कौन मैदान में
अनंत सिंह – मोकामा
श्याम रजक – फुलवारी

कृष्ण मुरारी शरण (प्रेम मुखिया) – हिलसा (पिछली बार सिर्फ 12 वोट से जीते थे)

कुमार पुष्पंजय – बरबीघा (नई एंट्री)

पहली सूची में 6 मंत्रियों को भी टिकट मिला है: विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार और रत्नेश सदा।
सूची में 10 अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

NDA में सीटों का समीकरण

BJP: 101 सीटें
JDU: 101 सीटें
LJP-R: 29 सीटें
RLM और HAM: 6-6 सीटें
पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। नतीजे 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।