Updated On: 25 Oct, 2025

शहडोल : दो सगे भाइयों की हत्या के बाद चौकी प्रभारी निलंबित, डीआईजी ने की सख्त कार्रवाई

जिले के ग्राम बालबाहरा में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद डीआईजी सविता सुहाने ने केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झरिया को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।

घटना दीपावली के दूसरे दिन की बताई जा रही है, जब दोनों भाई अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दिया-बाती करने पहुँचे थे। उसी दौरान पड़ोसी अनुराग शर्मा और उसके साथियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दोनों की हत्या कर दी।


👇चौकी प्रभारी आशीष झरिया 👇


मौके पर पहुँची डीआईजी

घटना की जानकारी लगते ही डीआईजी सविता सुहाने और पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर मुआयना किया। एसडीओपी की रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में गश्त और निगरानी में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह गंभीर अपराध हुआ।