घोड़े को ऐसे सोते देखा है कभी? -खड़े सोने वाला घोड़ा इस बार लेट गया! तकिया लगाकर चादर ओढ़े लेटा घोड़ा, वीडियो देखकर लोग रह गए दंग”
लेखन – देवकांत मिश्रा
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। आमतौर पर घोड़े खड़े-खड़े ही झपकी लेते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा उल्टा निकला। इस वायरल वीडियो में एक घोड़ा इंसानों की तरह तकिया लगाकर और चादर ओढ़कर सोता हुआ नजर आ रहा है — और यही बात इसे इंटरनेट का सबसे प्यारा और मज़ेदार वीडियो बना रही है।
घोड़े के साथ इंसान भी सोता दिखा
वीडियो की शुरुआत में एक घोड़ा ज़मीन पर शांति से लेटा दिखाई देता है। उसके ऊपर चादर पड़ी है और तकिया सिर के नीचे रखा है। शुरुआत में लगता है कि घोड़ा किसी पांच सितारा होटल में चैन की नींद ले रहा है, लेकिन कुछ सेकंड बाद पास जाकर देखने पर असली सच्चाई सामने आती है। दरअसल, वहां एक शख्स भी उसी चादर के नीचे सोया हुआ था और उसने घोड़े की गर्दन को अपना तकिया बना लिया था!
जैसे ही वीडियो बनाने वाला व्यक्ति दोनों को जगाता है, आदमी उठकर बैठता है और घोड़ा भी उठकर आराम से खड़ा हो जाता है। यह नज़ारा इतना अनोखा है कि लोग कहने लगे — “यह घोड़ा इंसानों के साथ रहकर उनकी आदतें सीख गया है।”
सोशल मीडिया पर धूम – 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया —
“अपने जीवन में मैंने कभी किसी घोड़े को इस तरह सोते नहीं देखा।”
सिर्फ 56 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा – “घोड़े तब ही लेटकर सोते हैं जब उन्हें पूरी तरह सुरक्षा महसूस होती है।”
दूसरे ने मज़ाक में लिखा – “15 घंटे की शिफ्ट के बाद मैं भी ऐसे ही सोता हूं, फर्क बस इतना है कि मेरे पास घोड़ा नहीं होता!”

Leave a Reply