Updated On: 07 Nov, 2025
Big breking – जैतपुर के मड़सा जंगलों में सुनी गई जंगली हाथी की आवाज़, अब तक दिखा नहीं, ग्रामीणों में दहशत का माहौल!
जैतपुर। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मड़सा के घने जंगलों में देर रात जंगली हाथी की आवाज़ सुनी गई है। लगातार आ रही इन आवाज़ों से आसपास के ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने जंगल की ओर से तेज़ गर्जना जैसी आवाज़ें सुनीं।
हालांकि अब तक हाथी को देखे जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीण सतर्क हैं और घरों से बाहर निकलने से परहेज़ कर रहे हैं।
खबर टप की टीम की ओर से आप सभी से अपील है कि शांत रहें, अफवाहों से दूर रहें और पूरी तरह सावधानी बरतें। रात के समय जंगल या सुनसान इलाकों की ओर न जाएं।
👉 आगे की हर ताज़ा जानकारी के लिए खबर टप के साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply