रसमोहनी में सड़क की मांग को लेकर भड़के ग्रामीण, किया चक्का जाम — सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें
जैतपुर। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे रसमोहनी ग्राम और सागरटोला के ग्रामीणों का सब्र गुरुवार को टूट गया। सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर उतरकर चक्का जाम कर दिया है और सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि रसमोहनी कोलान टोला तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। बारिश के समय सड़क पर पानी और कीचड़ भर जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। कई बार शिकायतें करने और ज्ञापन देने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
गुस्से में आए ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। धरना के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित है।
फिलहाल कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है, लेकिन अब इंतजार है कि प्रशासन से कौन इन्हें समझाने आता है या फिर केवल “जुमला आश्वासन” देकर लौट जाता है।

Leave a Reply