थाना जैतपुर: टांगिया से सिर पर वार! घर में घुसकर किया गंभीर रूप से घायल, 7 साल पहले भी कर चुका है हमला
थाना जैतपुर क्षेत्र के रसमोहनी गांव में मंगलवार देर रात एक गंभीर घटना सामने आई। गांव के सुजीत भरिया ने शराब के नशे में घर में घुसकर बऊरा भरिया के सिर पर टागिया से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित ने बताया— कैसे हुआ हमला
पीड़ित बऊरा भरिया ने बताया कि वह रात में घर पर बैठे थे, तभी
सुजीत भरिया नशे की हालत में आया और बिना किसी वजह लड़ाई-झगड़ा करने लगा। रोकने पर वह अचानक घर के भीतर घुस आया।
पीड़ित के अनुसार सुजीत ने घर में रखी टागिया उठाई और सीधा उनके सिर पर वार कर दिया। तेजधार हथियार से लगा वार गहरा था, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े।
पहले भी कर चुका है हमला
पीड़ित ने बताया कि
सुजीत भरिया 7 साल पहले भी इसी तरह का हमला कर चुका है, और वह शराब के नशे में अक्सर हिंसक हो जाता है।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायल बऊरा भरिया को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply