हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर बस हादसे में 16 की मौत, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक, पीड़ितों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश – बिलासपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। यह हादसा बुधवार सुबह हुआ जब यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह बहुत ही दुखद घटना है। हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 16 हो गया है, जबकि 2 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है।” उन्होंने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों के उपचार में कोई लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए। हादसे के कारणों की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply