Updated On: 10 Dec, 2025
खरमास 16 दिसंबर से शुरू, फरवरी से फिर से चलेंगे वैवाहिक कार्यक्रम ✦
16 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक खरमास रहेगा जिसमें मांगलिक कार्य नहीं होंगे
अचार्य ज्योतिष संस्थान एवं आचार्य वेदकान्त मिश्र के अनुसार 15 दिसंबर से सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे इसके चलते 16 दिसंबर से खरमास लग जाएगा
खरमास की वजह से 16 दिसंबर से विवाह मुंडन और उपनयन जैसे मांगलिक कार्यों पर 1 माह के लिए विराम लग जाएगा
*15 दिसंबर से 2 फरवरी तक शुक्र का तारा अस्त*
आचार्य वेदकांत मिश्र ने बताया 15 दिसंबर से 2 फरवरी तक शुक्र का तारा अस्त होने से मुहूर्त नहीं है। 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक धनुर्मास रहेगा। 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन मलमास होने से शादियां नहीं होंगी। 17 मई से 15 जून तक ज्येष्ठ अधिकमास होने से मुहूर्त नहीं हैं। 16 जुलाई से 8 अगस्त तक गुरु का तारा अस्त रहेगा। 25 जुलाई से 20 नवंबर तक देवशयन काल रहेगा।

Leave a Reply