Updated On: 23 Dec, 2025

वन विभाग की दोहरी बड़ी कार्रवाई, जंगल में अवैध उत्खनन और साल लकड़ी तस्करी पर कसा शिकंजा

शहडोल | ख़बर TAP की विशेष रिपोर्ट
वन भूमि को नुकसान पहुंचाने वालों पर वन विभाग ने एक ही दिन में दो बड़ी और सख्त कार्रवाइयाँ कर साफ संदेश दे दिया है कि जंगलों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल श्री अनुपम सहाय (भा.व.से.) के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे (भा.व.से.) के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई 22 दिसंबर 2025 को अंजाम दी गई।
🔴 पहला मामला : एयरटेल कंपनी द्वारा जंगल में अवैध खुदाई
वन परिक्षेत्र शहडोल के बीट पतखई, कक्ष क्रमांक पी.एफ. 800 में
मेसर्स भारती एयरटेल लिमिटेड, विजयनगर (इंदौर) द्वारा बिना किसी पूर्व अनुमति के जेसीबी मशीन से वन क्षेत्र के भीतर अवैध खुदाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
मौके पर की गई नाप में
लंबाई – 81 मीटर
चौड़ाई – 50 सेमी
गहराई – 1.50 मीटर
कुल उत्खनन – 60.75 घन मीटर पाया गया।
अवैध खुदाई में प्रयुक्त जेसीबी मशीन
चेचिस नंबर: RAJ3DXS5L03247291
इंजन नंबर: H00470813
जेसीबी चालक ने अपना नाम नंदलाल शर्मा, निवासी छतरपुर बताया।
वन अधिनियम के तहत अवैध उत्खनन का अपराध पंजीबद्ध कर जेसीबी को जप्त करते हुए काष्ठागार नरसरहा (शहडोल) में खड़ा कराया गया।
🔴 दूसरा मामला : साल लकड़ी की अवैध कटाई और तस्करी
इसी दिन वन परिक्षेत्र केशवाही, बीट मिठौली में
साल प्रजाति की विनिर्दिष्ट लकड़ी की अवैध कटाई एवं व्यापार की सूचना पर वन अमले ने त्वरित कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान
एक जेसीबी वाहन
03 आरोपी
को निजी खेत के पास से साल लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ लिया गया।
नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जेसीबी वाहन को जप्त कर परिक्षेत्र कार्यालय कैम्पस केशवाही में खड़ा कराया गया।
👮‍♂️ इनकी रही अहम भूमिका
वन परिक्षेत्राधिकारी शहडोल – श्री रामनरेश विश्वकर्मा
परिक्षेत्र सहायक सिंहपुर – श्री राकेश द्विवेदी
बीटगार्ड पतखई – श्री गुरूदयाल पनिका
दूसरी कार्रवाई में—
वन परिक्षेत्राधिकारी केशवाही – श्री अंकुर तिवारी
परिक्षेत्र सहायक रूपौला – श्री बीरभान सिंह
परिक्षेत्र सहायक झींक – श्री बेदन सिंह धुर्वे
बीटगार्ड टेंघा – श्री धीरेन्द्र गौतम
श्री देवसुमन पाण्डेय सहित अन्य स्टाफ
⚠️ सख्त संदेश
वन विभाग की इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हो गया है कि
👉 चाहे बड़ी कंपनी हो या लकड़ी माफिया,
👉 वन भूमि में अवैध गतिविधि पर सीधी और कड़ी कार्रवाई तय है।
सूत्रों के अनुसार दोनों मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और दोषियों पर वन अधिनियम की कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
— वन विभाग की सख्ती से वन माफियाओं में मचा हड़कंप