पाकिस्तानी खिलाड़ी की हिम्मत तो देखिए! Live शो में कहा — “इस भारतीय को घूंसे ही घूंसे मारना चाहता हूं”
पाकिस्तान के क्रिकेटर अबरार अहमद अपने विवादित बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद अब उन्होंने एक Live शो में ऐसा बयान दे दिया जिसने सबको हैरान कर दिया। अबरार ने खुलकर कहा कि वे भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन को “घूंसे ही घूंसे मारना चाहते हैं।”
दरअसल, एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के दौरान एंकर ने अबरार अहमद से मज़ाकिया अंदाज में पूछा कि दुनिया का कौन सा खिलाड़ी है जिससे वे बॉक्सिंग रिंग में उतरना चाहेंगे? इस सवाल पर अबरार ने बिना झिझके जवाब दिया — “मैं चाहता हूं कि शिखर धवन मेरे सामने हों और मैं उनसे बॉक्सिंग करूं।”
उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अबरार शायद शिखर धवन के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयानों से नाराज हैं। धवन कई बार इंटरव्यू में पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर सख्त रुख अपनाते नजर आए हैं, जिससे अबरार को आपत्ति है।
एशिया कप में फेल रहे अबरार अहमद
अबरार अहमद को पाकिस्तान का “मिस्ट्री स्पिनर” कहा जाता है, लेकिन एशिया कप 2025 में उनकी गेंदबाजी पूरी तरह नाकाम रही। वे पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 6 विकेट ले पाए और भारत के खिलाफ प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। फाइनल मैच में पाकिस्तान को भारत ने करारी शिकस्त दी थी।
इस बीच, पाक क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी का रवैया भी चर्चा में रहा, जिन्होंने फाइनल के बाद ट्रॉफी हैंडओवर समारोह में विवाद खड़ा कर दिया था।
अबरार का ये बयान पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ती विवादों और असंतोष की झलक पेश करता है। क्रिकेट फैंस ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया है और सोशल मीडिया पर अबरार को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Leave a Reply