Updated On: 23 Jan, 2026

थाना जैतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु क्रूरता के मामले में 6 नर भैंस व पिकअप वाहन जब्त

शहडोल।
थाना जैतपुर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रूरता पूर्वक परिवहन किए जा रहे 6 नर भैंसों को पिकअप वाहन सहित जब्त किया है। यह कार्रवाई दिनांक 22 जनवरी 2026 की रात्रि गश्त के दौरान की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि लगभग 03 बजे कोटरी तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में नर भैंसों को अमानवीय तरीके से ठूस-ठूस कर ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सड़क पर स्टॉपर लगाकर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई।
इसी दौरान वाहन क्रमांक MP 18 ZG 3523 को रोका गया। जांच करने पर पिकअप वाहन में 06 नर भैंसों को क्रूरता पूर्वक भरा हुआ पाया गया। मौके पर ही भैंसों को सुरक्षित कराया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने वाहन चालक एवं उसके साथी—
अनुराग गौतम, पिता लक्ष्मण प्रसाद गौतम, निवासी बरगवां-18, बुढार
भूषण दास पाव, पिता बिरजू पाव, निवासी बरगवां-18, बुढार, जिला शहडोल
के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले को विवेचना में लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
थाना जैतपुर पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। 🚨